Breaking: पंजाब में बड़े पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, 5 अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 06:20 PM (IST)

पंजाब डेस्क: राज्य में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब के बड़े पुलिस अफसरों के तबादले होने की सूचना प्राप्त हुई है। विवादों के बाद SSP मुक्तसर और SSP तरनतारन का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वकील कांड के बाद मुक्तसर के SSP रडार पर थे। इसकी चलते पंजाब के IPS अधिकारियों के तबादला किया गया हैं। 

मुखविंदर सिंह छीना को एडीजीपी पटियाला रेंज लगाया गया है। IPS मुखविंदर छीना, गुरशरन सिंह संधू, धनप्रीत कौर के साथ-साथ IPS भागीरथ सिंह मीना और अश्विनी कपूर का भी तबादला किया गया है। मिली खबर के अनुसार वकीलों द्वारा हड़ताल कर दी गई थी और कहा गया था कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह हड़ताल पर रहेंगे, इसी के चलते ये फैसला लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini