Breaking : 20 तारीख से पहले ही विजीलैंस ने पूर्व CM चन्नी को किया तलब

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 07:51 PM (IST)

चंडीगढ़ : एक बड़ी खबर पूर्व सी.एम. चरणजीत चन्नी को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व सी.एम. चन्नी को विजीलैंस ने कल यानी शुक्रवार को तलब किया है। चन्नी अब कल मोहाली में विजीलैंस दफ्तर में पेश होंगे। बता दें कि इससे पहले चरणजीत चन्नी को 20 तारीख को पेश होने का समय दिया गया था, लेकिन अब विजीलैंस ने चन्नी को फिलहाल कल ही पेश होने को कहा है।
 
इस संबंध में जानकारी खुद चरणजीत चन्नी ने दी है। चन्नी ने कहा कि उन्हें विजीलैंस की तरफ से समन मिल चुका है तथा उन्हें कल मोहाली में विजीलैंस दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में चन्नी को तलब किया गया है। 

Content Writer

Subhash Kapoor