पंजाब की तहसील में भ्रष्टाचार का खेल, 500-500 रुपए के नोट लेते कर्मचारी कैमरे में कैद!
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 05:32 PM (IST)
नवांशहर: नवांशहर के तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार और कथित तौर पर पैसों के लेन-देन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां रजिस्ट्री करवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं।

इस मामले में एक दर्जा-4 सरकारी कर्मचारी 500-500 रुपए के नोट लेते हुए कैमरे में कैद हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद तहसील कार्यालय के अंदर चल रहे कथित पैसों के लेन-देन को लेकर कर्मचारियों पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों और वीडियो की सत्यता की जांच किया जाना बाकी है।

