रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार पर लगेगी रोक, मान सरकार ने विजिलेंस ब्यूरो के लिए उठाया यह कदम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 10:21 AM (IST)

चंडीगढ (रमनजीत सिंह): करीब एक माह से विभिन्न स्तर के अधिकारियों की कमी से जूझ रहे विजिलेंस ब्यूरो को आखिरकार 13 सीनियर अधिकारियों की सेवाएं हासिल हो गई हैं। पंजाब सरकार ने विजिलेंस कमीशन द्वारा मंजूरी मिलने के बाद 3 आई.पी.एस. और 10 पी.पी.एस. अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो के विभिन्न पदों पर तैनात करने संबंधी आदेश जारी किए हैं। 
अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार संभालने के लिए कहा गया है। 

आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार अपने कार्यकाल की शुरूआत से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन के मूड में नजर आई है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरकार के 3 माह के कार्यकाल के दौरान ही न सिर्फ 2 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया जा चुका है बल्कि भगवंत मान कैबिनेट के एक मंत्री को भी भ्रष्टाचार के कारण जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। राज्य सरकार द्वारा 5 वर्ष के दौरान मंत्री पदों पर रहे नेताओं के कार्यकाल के दौरान हुए कथित घोटालों व कमिशनखोरी की परतें उधेड़ने के लिए विजिलेंस ब्यूरो को गुप्त तरीके से जांच करके तथ्य जुटाने के लिए कहा गया है। 

इसी क्रम में पूर्व फूड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ भी जांच शुरू की जा चुकी है, जबकि पंचायत विभाग के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा पूर्व पंचायत मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित करके 
करोड़ों रुपए की पंचायती भूमि किसी बिल्डर को सौंपने की जांच करने के लिए कहा गया है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने व मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार को रोकने की कवायद के तहत ही विजिलेंस ब्यूरो को मजबूत किया जा रहा है। इसकी शुरूआत पंजाब पुलिस के इंटेलीजेंस विंग को संभालने वाले ए.डी.जी.पी. वरिंद्र कुमार को विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त करके की गई थी और अब 13 और सीनियर स्तर के अधिकारियों को उनकी टीम के तौर पर भेजा गया है।

आई.पी.एस.
-राहुल एस. को डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो
-दयामा हरीश कुमार, ओम प्रकाश को एस.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा
-सुरेंद्र लांबा को एस.एस.पी. ई.ओ.डब्ल्यू. विजिलैंस ब्यूरो लुधियाना 

पी.पी.एस.
-गुरजोत सिंह कलेर को संयुक्त डायरेक्टर आई.वी.सी. एंड एस.यू. विजिलैंस ब्यूरो
-कंवलदीप सिंह को संयुक्त डायरेक्टर (प्रशासन) विजीलैंस ब्यूरो
-गुरमीत सिंह को एस.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर
-मनमोहन कुमार को ए.आई.जी. फ्लाइंग स्क्वायड एस.ए.एस. नगर
-वरिंद्र सिंह को एस.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर
-सिमरत पाल सिंह को संयुक्त डायरेक्टर क्राइम विजिलेंस ब्यूरो
-दलजीत सिंह को एस.एस.पी. विजिलेंस ब्यूरो एस.ए.एस. नगर
वहीं, पी.पी.एस. अधिकारी लखबीर सिंह, गौतम सिंघल, गुरप्रीत कौर पुरेवाल व आकाशदीप सिंह औलख को पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद उनके आगामी तैनाती संबंधी आदेश जारी होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News