रिश्वत लेने का मामला: जेल में बंद पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस ने की Raid

punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 12:48 PM (IST)

होशियारपुर (अमरीका): पूर्व विवादित मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर आज विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। बता दें कि जिस महलनुमा कोठी में विजिलेंस की टीम पहुंची है, इसे  सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने मंत्री रहते हुए बनवाया था और तभी से यह घर विवादों में चला आ रहा था।  कुछ समय पहले सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस विभाग को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस समय पूर्व मंत्री अरोड़ा रोपड़ जेल में बंद हैं।  

ए.आई.जी. को 50 लाख की रिश्वत देने का प्रयास किया गया

15 अक्तूबर 2022 को सुंदर शाम अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अपना बचाव के लिए ए.आई.जी. विजिलेंस मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की। इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम सहित गिरफ्तार कर लिया था। रिश्वत की रकम अरोड़ा घर से लाए थे। 

अरोड़ा इनोवा कार में पैसे लेकर पहुंचे थे

विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ था कि सुंदर शाम अरोड़ा होशियारपुर से के.आई.ए. कार से मोहाली एयरपोर्ट रोड पहुंचे थे। फिर उन्होंने अपनी कार बदली और कंपनी के एक सहयोगी की इनोवा क्रिस्टा कार ले ली। वह इनोवा में रिश्वत के पैसे लेकर ए.आई.जी. मनमोहन कुमार पहुंचे थे। इसी दौरान इनोवा कार के मालिक का पी.ए. भी उनके साथ मौजूद था। जब सुंदर शाम अरोड़ा ए.आई.जी. मनमोहन कुमार को रिश्वत के तौर पर 50 लाख रुपए देने लगा तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila