शादी के 2 महीनें बाद ही खुली NRI दूल्हे की पोल

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 04:12 PM (IST)

अमृतसर (ब्यूरो): पंजाब में एन. आर. आई दूल्हों की तरफ से यहां की लड़कियों के साथ अक्सर धोखाधड़ी की जाती है लेकिन अब विदेश मंत्रालय की तरफ से विदेशी दूल्हों से तंग आईं लड़कियों के लिए एक हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। जिससे पंजाब की लड़कियां शिकायत दर्ज करवा सकतीं हैं।

इस सबके साथ अमृतसर की रहने वाली पूनमप्रीत के मन में थोड़ी अाशा की किरण जागी है। जानकारी मुताबिक पूनमप्रीत एक साल से इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है लेकिन अब तक उसको इंसाफ नहीं मिला। उसकी शादी पिछले साल 28 जनवरी को न्यूजीलेंड के सुखदीप के साथ हुआ था।

सुखदीप शादी से 2 महीने बाद उसे छोड़कर न्यूजीलेंड चला गया और फिर वापस नहीं आया। इस संबंधित पीड़ित लड़की और उसकी मां ने सरकार से इंसाफ की गुराह लगाई है। 

Vatika