फेरे लेने से पहले मंडप से रेस लगाकर भागा दूल्हा, जानिए भागने की वजह

punjabkesari.in Saturday, Dec 15, 2018 - 01:12 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): कश्मीर नगर इलाके में  उस समय हंगामा हो गया जब शादी करवाने आया एक दूल्हा  फेरे लेने से पहले ही मंडप से रफूचक्कर हो गया। शादी करवाने के लिए तैयार होकर आई 24 वर्षीय ग्रैजुएट दुल्हन को घर लौटना पड़ा।

लड़की के परिजनों ने थाना डिवीजन नं. 3 में लिखित शिकायत दी है। लड़की के भाई वासी जमालपुर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 1 महीना पहले अपनी बहन की शादी उक्त युवक के साथ तय की थी। बाद में आज पैलेस में दिन की शादी तय की गई और तय समय पर वे पैलेस में पहुंच गए।

लगभग 12 बजे दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर आए। खाना खाने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे तो कुछ समय बाद ही दूल्हा वहां से भाग गया और पास में ही अपने रिश्तेदार के घर जाकर बैठ गया। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं लगी लेकिन जब दूल्हे से बाद में बात की तो उसने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उसका किसी अन्य युवती के साथ चक्कर है।

Vatika