बड़ी खबर: अदालत ने सुखबीर बादल को किया बरी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 06:12 PM (IST)

जीरा (अकालियांवाला): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल को उनके साथियों सहित माननीय जीरा कोर्ट ने एक मामले में बरी कर दिया है। गौरतलब है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान जब नगर पंचायत मल्लांवाला और  नगर पंचायत मक्खू के चुनाव थे तो उस समय अकाली दल के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने की अनुमति नहीं दी गई थी जिसके विरोध में अकाली दल ने बंगालीवाला पुल पर जाम लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुल जाम करने के मामले पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया समेत करीब 50 नेता पर केस दर्ज किया गया था, जो काफी समय से जीरा कोर्ट में विचाराधीन था। 

आज माननीय जीरा कोर्ट ने सुनाया फैसला सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम सिंह मजीठिया, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, बरजिंदर सिंह बराड़ महासचिव शिरोमणि अकाली दल, वरदेव सिंह नोनी मान, अवतार सिंह जीरा, शेर सिंह मंड, मनतार सिंह बराड़, गुरमीत सिंह बुह. सदस्य शिरोमणि समिति, सतपाल सिंह तलवंडी सदस्य शिरोमणि, जुगराज सिंह पीर मोहम्मद, समेत अन्य नेताओं को बरी कर दिया है। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि हमने हमेशा न्यायपालिका पर विश्वास किया है। वकीलों ने जो काम किया है, उसके लिए हम हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वकीलों ने हमारे मामले में जो भूमिका निभाई है, उसके लिए हम उन्हें भी धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर बिक्रम मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार झूठ की राजनीति कर रही है। खनन मामले के लिए सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आज रेत की कीमत आसमान छू रही है।

 इस मौके पर पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, गुरुमीत सिंह बू, शिरोमणि कमेटी के सदस्य बलविंदर सिंह भुल्लर मल्लांवाला, सुखदेव सिंह लोका पूर्व प्रधान सरपंच अमीर सिंह बब्बन शेरपुर, रविंदर सिंह लाडी नूरपुर, चितबीर सिंह संधूकमालगढ़, गोल्डी विरकांवाली, प्यारा सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष, कुलदीप सिंह औलख, सुखविंदर सिंह सुख जोआ बलविंदर सिंह बठिंडेवाले, नछत्तर सिंह संधू मल्लांवाला, कुलदीप सिंह विर्क, नंबरदार जसवंत सिंह शोभा रसूलपुर, गुरजंट सिंह नंबरदार, सरबजीत सिंह बूह, जसपाल सिंह तलवंडी नेपाली समेत कई नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News