कंबोडिया में फंसे भारतीयों की वापिसी के लिए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मिले आप नेता

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 05:19 PM (IST)

 चंडीगढ़ः कंबोडिया में फंसे 47 भारतीयों की सकुशल वतन वापिसी के लिए आम आदमी पार्टी के 3 सदस्यीय वफद कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा,गढशकंर से विधायक जयकिशन रोड़ी तथा महलकलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने विदेश मंत्रालय को ज्ञापन सौंपा है। रोड़ी ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बातचीत करते कहा कि कंबोडिया में फंसे 47 युवकों को इमीग्रेशन एजैंटों द्वारा लाखों रुपए ऐंठकर धोखे से टूरिस्ट वीजा पर कंबोडिया भेजा गया। इन युवको को भरोसा दिलाया गया था कि उन्हें 2 माह में वहां वर्क परमिट दिला देंगे।

पर अब वह होटल में वहां जाकर एक होटल में फंसे हुए हैं। इन युवकों में पंजाब के अमृतसर का अमरजीत सिंह,गुरप्रीत सिंह, गुरदासपुर का साजनप्रीत सिंह तथा जालंधर का मनजिंद्र पाल सिंह शामिल है। इनको इमीग्रेशन एजैंट ने टूरिस्ट वीजा पर कंबोडिया भेजा था। इन युवकों को होटल के छोटे से कमरे में बिना पूरे खाने के होटलों में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होटल में इन युवकों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए है। पर जब पता लगा कि उक्त युवक भारतीय अथारिटी के सर्म्पक में हैं, तो उनके पासपोर्ट वापिस कर दिए गए। आप के वफद ने कहा कि ऐसे बहुत सारे पंजाबी युवक कंबोडिया में फंसे हुए है,जिनकी गिनती 47 से भी अधिक है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि कंबोडिया में भारतीय दूतावास के जरिए इन युवकों को कानूनी सहायता मुहैया करवाए। 

swetha