रक्षा बंधन पर बहनों से तंग आकर भाई ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 06:10 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): न्यू कुंदनपुरी इलाके में राखी के दिन 2 बहनों से तंग आकर इकलौते भाई ने घर में रस्सी से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, इस मामले में थाना डिवीजन नं.8 की पुलिस ने मृतक की मां, दो बहनें, 1 जीजे सहित 6 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के पास से 2 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें अपने रिश्तेदारों को मौत जिम्मेवार ठहराया है।

मृतक के हैं 2 बच्चे
जानकारी देते एस.एच.ओ.गुरमीत सिंह के अनुसार मृतक की पहचान अमन मदान (45) के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी नीशा ने बताया कि उनके 2 बच्चें है, पति हंबडा रोड़ पर एक फैक्टरी में अकाऊंटस का काम करते थे। 15 अगस्त को राखी होने के चलते सुबह बच्चें संग लगभग 9 बजे जालंधर मायके घर गई थी। देर शाम जब वापिस आई तो पति का शव हवा में झुल रहा था। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

8 वर्षों से कोर्ट में चल रहा था केस
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतक का लगभग 8 वर्षों से अपने मां के साथ कोर्ट में केस चल रहा था, जो कुछ महीने पहले बेटा हार गया था और अगस्त महीने में उसने मकान खाली करना था। सुसाइड नोट में उसने अपने मां सरोज, बहन सोनिया और रूपम, जीजा अजय आहुजा, मोहल्ले के रहने वाले अश्विनी कुमार और अजय शर्मा को मौत का जिम्मेवार ठहराया है।

नहीं उठाया फोन
पत्नी नीशा के अनुसार सुबह जालंधर पहुंचने के बाद उसकी पति से मोबाइल पर बात हुई थी, जिसके बाद उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन नही उठाया, देर शाम वापिस आकर जब घर अंदर से लॉक था तो भी फोन किया, लेकिन फोन न उठाने पर उसे शक हुआ।
 

Mohit