भैया दूज पर्व: जेल सलाखों के पीछे बंद भाईयों के माथे पर बहनों ने किया तिलक

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 05:51 PM (IST)

लुधियाना(स्याल): शुक्ल पक्ष की द्वितीय को भैया दूज का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है। बहने भाईयों के माथे पर तिलक कर आर्शीवाद के रूप में अच्छा जीवन व्यतीत हो उसकी भी कामना करती हैं। उक्त त्यौहार देश ही नहीं विदेशों में रहने वाले भारतीय भी श्रद्धाभाव से मनाते हैं। इसी कड़ी के अंर्तगत आज ताजपुर रोड की केंद्रीय जेल की सलाखों के पीछे बंद भाईयों को तिलक करने के लिए बहनें पहुंची।

शुक्रवार कैंदियों से मुलाकात का दिन होता है। इसलिए किसी हवालाती से मुलाकात नहीं हो सकती। फिर भी मुलाकात करने वालों की संख्या 90 के लगभग रही। जिसमें बहनें अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बंदी भाईयों को तिलक करने पहुंची। उन्होंने सलांखों के पीछे बंद भाईयों के तिलक किया। जिसके बदले भाईयों ने बहनों की रक्षा करने के साथ किसी प्रकार का नशा ना करने का भी संक्लप लिया। कर्ईबंदी भाईयों ने बहनों को उपहार के रूप में फल व मिठाई भी दी।
 

Vaneet