मंत्री अरुणा चौधरी की भतीजी से मारपीट के मामले में बहनोई गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 09:19 AM (IST)

नाभा (जैन): कोतवाली पुलिस नेे कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी की भतीजी से मारपीट के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बहनोई को आज गिरफ्तार कर लिया। एस.एच.ओ. कोतवाली गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आयूषी पुत्री नरेश चौधरी को परेशान, मारपीट और दहेज प्रताडऩा के मामले में उसके ससुर रेशम लाल निवासी सैक्टर 71 एस.ए.एस. नगर मोहाली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके पति मानव, सास मनजीत कौर सहित अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। रेशम लाल का पुलिस रिमांड लेकर गहराई के साथ जांच की जाएगी।

रेशम लाल पंजाब के पूर्व मंत्री स्व. दर्शन सिंह के.पी. का दामाद और पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहेन्द्र सिंह के.पी. (पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान) का बहनोई है। आयूषी के पिता नरेश चौधरी और माता ने बताया कि उनकी बेटी ने जब विवाह के बाद ससुराल घर में पैर रखा तो उस समय से ही मनजीत कौर ने उनकी बेटी को लगातार 5 दिन जलील किया था और नौकरों जैसा व्यवहार किया जबकि उन्होंने अपनी जिंदगी की सारी कमाई बेटी के विवाह पर खर्च करके दहेज दिया था। पिछले 9 महीनों से उनकी बेटी उनके घर में बैठी है। 

उन्होंने कई बार आयूषी के ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की परंतु उन्होंने मोहेन्द्र सिंह के.पी. के राजनीतिक दबाव के कारण उनका अपमान ही किया। अब वे इंसाफ चाहते हैं। इस मामले में अनेक महिला संगठन भी आयूषी परिवार के समर्थन में आगे आ गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News