भाभी को गोली मार देवर ने खुद को मारी गोली, जानें मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 10:27 PM (IST)

लुधियाना (राज): लुधियाना में गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है देवर ने भाभी को गोली मारी है। पता चला है कि हैबोवाल के इंदर विहार नगर में एक युवक ने अपनी भाभी को गोली मार दी। उसे गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। भाभी की मौत हो गई है, जबकि वह गंभीर घायल हो गया है। उसे घायल अवस्था में डी.एम.सी. अस्पताल पहुंचाया गया है। पता चला है कि पिछले डेढ़ साल से दोनों पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। मगर असल में वह देवर-भाभी थे, जबकि महिला का पति साऊथ अफ्रीका में काम करता है। सूचना के बाद उच्चाधिकारियों के साथ थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ने गोली क्यों चलाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वहीं बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली चलाई है, वह पुलिस मुलाजिम है। मृतका का नाम निधि है और उसकी उम्र 31 साल की है। वहीं मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनका पिता पिछले 6 साल से साऊथ अफ्रीका में है और यह पुलिस कर्मी उनके घर आता-जाता था और उसकी मां और उनके साथ मारपीट करता था। वहीं इलाका निवासियों का भी कहना है कि घर में अक्सर मारपीट की आवाजें आती रहती थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News