2 सगे भाइयों के कत्ल का मामला, पीड़ित परिवार ने CM व DGP से की इंसाफ की मांग

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 11:29 AM (IST)

तरनतारन(रमन): 3 दिन पहले हुए दो सगे भाइयों के कत्ल के बाद पुलिस की तरफ से एक भी आरोपी को काबू न करने पर पीड़ित परिवार में भारी रोष पाया जा रहा है, जिन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब और डी.जी.पी. पंजाब से आरोपियों को जल्द काबू करने के लिए मांग रखी है।|

जानकारी के अनुसार गांव कोट धर्म चंद कलां में बीते मंगलवार भाई की तरफ से अपने सगे बड़े भाइयों दिलबाग सिंह और लाल सिंह पुत्र बहाल सिंह का जमीनी विवाद के चलते गोलियों के साथ कत्ल कर दिया गया था, जिसके अंतर्गत थाना झब्बाल की पुलिस द्वारा गुरप्रीत सिंह के बयानों पर मृतकों के भाई मनजिंद्र सिंह, भाबी गुरजीत कौर, चाचा गुरदयाल सिंह, चचेरे भाई गज्जन सिंह के अलावा 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं को लेकर मामला दर्ज कर लिया था। इस संबंधित मृतकों की पत्नियां बलजीत कौर और हरजीत कौर के अलावा बेटे गुरप्रीत सिंह ने पुलिस खिलाफ रोष जाहिर करते कहा कि आज तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने एक भी आरोपी को काबू नहीं किया है।

आरोपी मनजिंदर सिंह ने अपनी पत्नी गुरजीत कौर, चाचा गुरदयाल सिंह, गज्जन सिंह और 3 अज्ञात व्यक्तियों का साथ लेते हुए बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था, जिसके बाद आरोपी बेखौफ होकर राजनीतिक शह पर घूम रहे हैं, जिससे उनके परिवार की जान को खतरा हो सकता है। पुलिस इन सरेआम घूम रहे आरोपियों को काबू नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता से इंसाफ की गुहार लगाते हुए मामले में दखल देने की अपील की है।उधर, डी.एस.पी. सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि पुलिस पार्टी आरोपियों को काबू करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके अंतर्गत आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। पुलिस अपना काम पूरी तेजी के साथ कर रही है।

Vatika