सोए पड़े कारोबारी का बेरहमी से कत्ल, रात को पशुओं की कर रहा था रखवाली

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2020 - 01:02 PM (IST)

खन्ना (बिपन): खन्ना के पास के गाँव कलाल में रविवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया ,व्यक्तियों ने सोए पड़े पशुओं के कारोबारी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जगमेल सिंह (50 वर्ष) पुत्र नछत्तर सिंह गाँव कलाल हुई है।

जगमेल सिंह के लड़के सेवक सिंह ने बताया कि उसके पिता पशुओं का कारोबार करते थे। लॉकडाउन के बाद काम में रुकावट आ गई तो एक फैक्ट्री में मज़दूरी करने लग गया। सेवक सिंह ने बताया कि उसके  पिता घर से थोड़ी दूर पशुओं के तबेले में ही रात के समय रखवाली के लिए सो जाते थे। रोज़मर्रा की तरह रविवार रात को करीब साढ़े 9 बजे ही वह वहां चले गए।


जब वह सोमवार की सुबह चाय -पानी देने के लिए करीब 7.45 बजे अपने पिता के पास गया तो उनकी लाश ख़ून के साथ खाट पर पड़ी थी। किसी ने उनका बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया था। फ़िलहाल इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी एसपी जगविन्दर सिंह चीमा और थाना सदर के प्रमुख जसपाल सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जाँच में लग गई है।

Edited By

Tania pathak