बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने 10 करोड़ की हैरोइन पकड़ी

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 12:02 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार, मनदीप): फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने स्पैशल सर्च आप्रेशन के दौरान 2 किलो हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जाती है।

न्यू मोहम्मदी वाला बी.ओ.पी. के एरिया में जब बी.एस.एफ. के जवानों ने सर्च आप्रेशन चलाया तो उन्हें फैंसिंग के पास 2 किलो हैरोइन मिली, जोकि कथित पाकिस्तानी तस्करों की तरफ से भारतीय सीमा में फैंकी गई थी। बी.एस.एफ. की ओर से अभी भी सर्च आप्रेशन चल रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News