भारत-पाक बॉर्डर पर BSF ने पकड़ी 21 करोड़ की हैरोइन

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 06:19 PM (IST)

जालंधरः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 96 बटालियन ने पंजाब में अबोहर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक से 4250 ग्राम हैरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रूपए बताई जा रही है। 

बीएसएफ के उपमहानिदेशक एवं प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 341 किलो 101 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 73 लोगों तथा नौ पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त 33 मेग्जीन, 20 हथियार, 336 कारतूस, चार पाक मोबाइल, छह पाक सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।

Mohit