BSF ने पकड़ी साढ़े 7 करोड़ रुपए की हैरोइन

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2020 - 08:57 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा, कुमार, आनंद): सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय हिन्द-पाक सीमा पर सर्च ऑप्रेशन के दौरान साढ़े 7 करोड़ रुपए मूल्य की हैरोइन बरामद की है। बल अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर सैक्टर में तैनात 116 बटालियन के जवानों द्वारा चलाए गए सर्च ऑप्रेशन के दौरान कंटीली तार पार भारतीय क्षेत्र में मिट्टी में दबा कर रखीं प्लास्टिक की 2 बोतलें मिलीं जिनमें हैरोइन भरी हुई थी। इस हैरोइन का वजन डेढ़ किलो निकला जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े 7 करोड़ रुपए है। बल अधिकारियों अनुसार इस साल पंजाब फ्रंटियर पर करीब 331.172 किलो हैरोइन पकड़ी जा चुकी है।

Mohit