बी.एस.एफ. को मिली बड़ी सफलता, करीब 13 करोड़ की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 05:10 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): बी.एस.एफ. ने भारत पाक बॉर्डर पर 3 पैकेट हेरोइन और एक तुर्की मेड पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है।

जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर कम डी.आई.जी. ने बताया कि बी.एस.एफ. की 2 बटालियन ने आज गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 3 पैकेट हेरोइन व पिस्टल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन पैकेट में 2 किलो 580 ग्राम हेरोइन थी। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ 90 लाख रुपए बताई जाती है।

Content Writer

Sunita sarangal