भारत-पाक बॉर्डर पर BSF ने पकड़ा संदिग्ध भारतीय नागरिक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 21, 2019 - 01:26 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. की 136 बटालियन ने एक संदिग्ध भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार यह भारतीय नागरिक बिहार के गांव अररिया का रहने वाला है। फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर की बी.ओ.पी. एच.के. टावर एरिया में करीब 25 वर्षीय युवक रकीब निवासी अररिया बिहार संदिग्ध हालात में घूम रहा था, जिसे बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार कर थाना फिरोजपुर के सुपुर्द कर दिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

Vatika