BSF ने सतलुज दरिया में पाक की तरफ से आई नाव पकड़ी

punjabkesari.in Sunday, Feb 10, 2019 - 04:10 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर में बी.एस.एफ. ने सतलुज दरिया से पाकिस्तान की तरफ से आई नाव पकड़ी है। नाव 12 से 15 फुट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बी.ओ.पी. ओल्ड मुहम्मदी वाला के एरिया में बी.एस.एफ. की 136 बटालियन के जवानों ने पुरानी लकड़ी की नाव आती देखी।

नाव को बी.एस.एफ.अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी0 है। वहीं सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं नाव का इस्तेमाल पाक घुसपैठियों को भारत भेजने या नशे तस्करी में तो नहीं  किया जा रहा है।
 

swetha