संदिग्ध गतिविधियां देख BSF ने की फायरिंग, सुबह पाकिस्तानी का मिला शव

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 03:10 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने देर रात 2:30 बजे सीमा पर बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं और खतरे को भांपते हुए उन्होंने गोली चलाई। 

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश अभियान चलाया गया तो वहां एक पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव बरामद हुआ। शव के पास ही हैरोइन के 14 पैकेट, एक मैग्जीन, छह गोलियां और दो मोबाइल फोन मिले हैं।

Content Writer

Mohit