BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता, बार्डर  पर करोड़ों रुपए की हेरोइन जब्त, फायरिंग

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 07:29 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): बार्डर पर बी.एस.एफ. के जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बी.एस.एफ. ने पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजी गई हेरोइन बरामद की है। इसका वजन 7 किलो 895 ग्राम के करीब बताया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि  बी.एस.एफ. के जवानों ने पाकिस्तानी की ओर से फेंसिंग के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी। इस बाद उन्होंने तुरन्त फेंसिंग की ओर बढ़ रहे लोगों को ललकारा और जब वह नहीं रुके तो बी.एस.एफ. के जवानों ने 3 फायर कर दिए। फायर होते ही वह व्यक्ति पीछे की ओर भाग गए। पंजाब फ्रंटियार के अफसर ने बताया कि इस एरिया की सर्च करने पर बी.एस.एफ. को 8 पैकेट हेरोइन मिले जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को हैंड ओवर कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 39 करोड साढ़े 47 लाख रुपए के करीब बताई जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini