गाजियाबाद कैम्प में BSF जवान ने साथी को गोली मारी, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 08:54 AM (IST)

 बटाला(बेरी): गाजियाबाद में बी.एस.एफ. के जवान ने पंजाब के सीमावर्ती शहर बटाला के निकटवर्ती गांव भंबोई के रहने वाले साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। 

इस संबंध में मृतक जवान जगप्रीत सिंह के पिता जसवंत सिंह निवासी गांव भंबोई ने बताया कि उन्हें आज बी.एस.एफ. के अधिकारियों से सूचना मिली कि उनके बेटे जगप्रीत सिंह का अपने साथी जवान के साथ किसी बात को लेकर कोई झगड़ा हो गया, जिस पर उक्त जवान ने मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। जसवंत सिंह ने बताया कि जगप्रीत सिंह करीब 27 वर्ष का है और वह 2012 में बी.एस.एफ. की 95वीं बटालियन में भर्ती हुआ था। जानकारी के अनुसार आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Vatika