BSF के जवानों ने 2 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 03:48 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सीमा सुरक्षा बल 89 बटालियन के जवानों ने भारतीय बी.ओ.पी.बोहड़ बडाला के पास से दो आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए नौजवानों के पास से मिले मोबाईल मे पाकिस्तान के 18 मोबाईल नंबर थे, जो आरोपियों ने पाकिस्तान के अपने संपर्क सूत्रों के नाम से ही सेव कर रखे थे। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी.प्रभाकर जोशी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राज कुमार पुत्र गिरधारी वाल निवासी डेरा बाबा नानक तथा कैप्टन सिंह उर्फ हरमन पुत्र वीर सिंह निवासी रूढ़ेवाल पुलिस स्टेशन रमदास के रूप मे हुई। 

उन्होने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 89 बटालियन के जवानों ने बी.ओ.पी.के पास से धुस्सी बांध के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रीत गैस ऐजैंसी के वाहन पर सवार इन दोनो को पकड़ा। दोनो को पूछताश के लिए रोका गया। प्राथमिक पूछताश दौरान यह बात सामने आई है कि कैप्टन सिंह उर्फ हरमन के मोबाईल मे 18 पाकिस्तानी मोबाईल नंबर भी थे। जिनमे पाकिस्तानी नागरिक बदर बटट उस्ताद जी,चाचा पाकिस्तान,डाक्टर पाकिस्तान,राजदेव का उस्तााद,इस्लामाबाद उस्ताद,जगदेव वीर पाकिस्तान,मोईन नवाज उस्ताज,उस्ताद इम्तीयाज पार्टी,उस्ताज पाकिस्तान,उस्ताज स्किल पाकिस्तान,पाकिस्तान चाचा,पोलिस पाकिस्तान उस्ताद,राजा काका,सेव दिश,टोडी मंडन,उस्ताद अजर पाकिस्तान के नाप सेव किए गए थे। इसके अतिरिक्त मोबाईल मे जो शकी नंबर सेव थे उनमे विक्रम दुबई,जीत,लव यू ब्रो,प्रिंस रामदास,प्रिंस राम दास डी को भी सेव किए हृुए है। इसके अतिरिक्त इंस्ट्राग्राम तथा फेसबुड आई.डी.भी कई की पाई गई।

हिरासत मे लिए दोनो मे से एक ने बताया कि उसका भाई विक्रम सिंह वर्ष 2016 से 2021 तक दुबई मे था तथा उसके कई पाकिस्तानी दोस्त है जो फैसलाबाद सहित अन्य शहरों मे रहते है। अब कुछ अन्य लोग से भी उनके परिवारिक संबंध है। उसने बताया कि उसका भाई विक्रम सिंह दुबई से वापिस आने के बाद दिसम्बर 2022 मे करतारपुर कारीडोर के रास्ते पाकिस्तान चला गया था। वह किसी अफखतार शहजादा के सम्र्पक के था। उन्होने बताया कि फिलहाल तो दोनो के द्वारा पेश किए सबूतों की जांच की जा रही है तथा इस संंबंधी पुलिस की मदद भी ली जाएगी।


 

Content Writer

Vatika