बी.एस.एफ. को मिली बड़ी सफलता, भारत-पाक सरहद से करोड़ों की हेरोइन बरामद

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 12:14 PM (IST)

फाजिल्का(नागपाल, लीलाधर): बी.एस.एफ. की 181 बटालियन के अधिकारी ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फाजिल्का सैक्टर में 14.790 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 74 करोड़ रुपए है। यह हेरोइन फाजिल्का सैक्टर में भारत-पाक सरहद की खानपुर चैक पोस्ट के नजदीक आज सुबह पकड़ी गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बी.एस.एफ. के जवानों ने आज सुबह चलाए सर्च ऑपरेशन दौरान एक किसान के खेतों में कांटेदार तार के नजदीक दबे हुए 14 पैकेट बरामद किए। यह हेरोइन पीली एडेसिव टेप के साथ लपेटी हुई थी। बी.एस.एफ. के चौकन्ने रक्षकों ने पाकिस्तानी समगलरों द्वारा भेजी गई हेरोइन पकड़ कर उनकी बुरी कोशिशों को झटका दिया है।

 

Sunita sarangal