ड्यूटी कर रहे BSF के एक कांस्टेबल से पकड़ी 22 करोड़ की हैरोइन

punjabkesari.in Thursday, Jun 23, 2022 - 09:28 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल, लीलाधर): फाजिल्का जिला के अंतर्गत सीमावर्ती निरीक्षण चौकी जोधेवाला के अंतर्गत ड्यूटी कर रहे सीमा सुरक्षा बल के एक कांस्टेबल से करीब 4.4 किलो हैरोइन पकड़ी गई है। यह हैरोइन अरविन्द सरोए नामक कांस्टेबल से पकड़ी गई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 करोड़ रुपए है।

अरविन्द सरोए अन्य जवानों के साथ किसान गार्ड के रूप में पीर बाबा की मजार पर ड्यूटी कर रहा था। अरविन्द के साथ कांस्टेबल जुनैद राजा ड्यूटी पर था, जिसे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक होने पर अधिकारियों की उपस्थिति में जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 3 प्लास्टिक की बोतलों में हैरोइन मिली।

Content Writer

Vatika