बॉर्डर एरिया में BSF का सर्च ऑपरेशन, अवैध हथियार व लाइट इंडीकेटर बरामद, मामला दर्ज
punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 06:25 PM (IST)
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की) : बीएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हथियार बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, थाना लक्खोके बहराम के अंतगर्त पड़ते क्षेत्र में बी.एस.एफ. ने गुप्त सूचना पर गश्त व चैकिंग के दौरान सर्च आप्रेशन चलाकर अवैध हथियार व लाईट इंडीकेटर बरामद किया है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर असला एक्ट की धाराओं तहत बी.एस.एफ. अधिकारी के बयान पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना लक्खोके बहराम के ए.एस.आई. महल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में इंस्पैक्टर मीना गोपाल कंपनी कमांडर एफ कंपनी 158 बटालियन बी.एस.एफ. ने बताया कि बी.एस.एफ. के जवानों ने बीते दिन चैकिंग व गश्त के दौरान मिली सूचना के अधार पर चिमन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी चक्क राऊके के खेतों में सर्च आप्रेशन चलाकर वहां से 1 पिस्टल, 1 खाली मैगजीन और 1 लाईट इनडीकेटर बरामद किया है। मामले की जांच कर रहे महल सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

