आखिर PGI में BSF को क्यों संभालना पड़ा मोर्चा, जानें वजह

punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2022 - 11:03 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): पी.जी.आई. कांट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल ज्यादा देर नहीं चली। सुबह 10.45 बजे तक हड़ताली स्टाफ वापिस काम पर लौट आया परन्तु इस सबके बीच दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पी.जी.आई. ने एक दिन पहले वर्करों की हड़ताल को देखते ओ.पी.डी. सर्विस बंद करने का फैसला लिया था, सिर्फ एमरजैंसी सर्विस ही शुरू करने की बात पी.जी.आई. की तरफ से कही गई थी।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः मान सरकार चाहे तो पूर्व विधायकों के लिए ले सकती है यह फैसला

बावजूद इसलिए शुक्रवार सुबह ओ.पी.डी. में मरीज बड़ी संख्या में पी.जी.आई. में पहुंच गए थे। मरीजों का कहना था कि उनको हड़ताल का पता नहीं था। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि सेफ्टी को देखते न्यू ओ.पी.डी. के बाहर जवान भी तैनात किए गए। ओ.पी.डी. बंद होने के कारण मरीजों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। अप्वाइंटमेंट लेकर आए मरीज भी परेशान हुए। मरीजों ने ओ.पी.डी. के बाहर जमकर रोष भी जाहिर किया।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबरः मान सरकार चाहे तो पूर्व विधायकों के लिए ले सकती है यह फैसला

नौबत यहां तक पहुंच गई कि मरीजों और सिक्योरिटी के बीच बहस तक होने लगी जिसको देखते पी.जी.आई. में बी.एस.एफ. के जवानों ने मोर्चा संभाला। ओ.पी.डी. के बाहर बी.एस.एफ. के जवान मरीजों की भीड़ को काबू करने पहुंचे। सुबह 10.45 बजे मरीजों को ओ.पी.डी. में जाने दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News