बसपा नेता के भतीजे का कत्ल, पहले से मिल रही थी धमकियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 09:17 PM (IST)

जालंधर/अपरा(दीपा): आज शाम लगभग 4 बजे स्थानीय अड्डा फिल्लौर वाला अपरा में अपनी दुकान करते बहुजन समाज पार्टी के सैक्टर प्रधान पुरुषोतम लाल के भजीते राम सरूप का अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। राम सरूप की लाश उसकी दुकान के ही सामने छप्पड़ से बरामद हुई। घटना के संबंध में जब राम सरूप से पारिवारिक सदस्यों व बसपा वर्करों को पता चला तो वे घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और अपरा-नगर-फिल्लौर मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया। 


इस मौके पर राम सरूप के पारिवारक सदस्यों ने बताया कि हम कई बार मुख्यमंत्री पंजाब सरकार, एस.एस.पी. जालंधर (देहाती) व डी.एस.पी. फिल्लौर को लिखित शिकायतें दे चुके हैं कि राम सरूप की जान को खतरा है।


परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस इन शिकायतों को गंभीरता से लेती तो यह घटना न होती। राम सरूप पर पहले भी दो बार जानलेवा हमला हो चुका है। डी.एस.पी. फिल्लौर अमरीक सिंह चाहल ने पारिवारिक सदस्यों को भरोसा दिया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। धरना अभी जारी है।

Vaneet