खेती कानूनों के खिलाफ बड़ी तादाद में डीसी ऑफिस पहुंचे बसपा समर्थक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 27, 2021 - 02:07 PM (IST)

जालंधर (राहुल): जिला प्रशासन को किसानों के हक में मांग पत्र सौंपने के लिए बड़ी तादाद में बसपा के समर्थक पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए डी.सी. दफ़्तर के गेट पर ताला तक जड़ दिया गया। सिर्फ़ चुनिंदा नेताओं को ही अंदर जाने की इजाज़त दी गई।

डी.सी. ऑफिस तक जाने के लिए भीड़ की तरफ से कोशिश की गई परन्तु पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य पर रोक लगा दी है। डी.सी. दफ़्तर के अंदर जाने को लेकर और वर्करों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। फिलहाल माहौल अभी बेहद तनावपूर्ण है।

Content Writer

Tania pathak