BSP वर्कर  और किसान हुए आमने-सामने, स्थिति तनावपूर्ण

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 12:52 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): कृषि कानूनों के कारण पूरे देश में एक बार फिर किसानों का गुस्सा बढ़ने लगा है। बीते दिन करनाल में हुई घटना का असर पंजाब में देखने को मिल रहा है। पिछले 327 दिनों से कृषि कानूनों के खिलाफ चौलांग टोल प्लाज़ा पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे दोआबा किसान समिति से जुड़े किसानों ने आज जालंधर पठानकोट-जम्मू हाईवे जाम कर दिया।

इतना ही नहीं पीएपी चौक में किसानों ने रास्ता भी जाम कर दिया है। लाढोवाल टोल प्लाज़ा पर भी सड़क बंद है। लाडोवाल टोल प्लाजा में स्थिति उस समय और भी तनावपूर्ण हो गई जब वहां बीएसपी-किसान आमने सामने हो गए। बीएसपी वर्कर अपनी रैली के सिलसले में पहुंचे थे और किसान अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। फिलहाल हालात काबू करने के लिए पुलिस भी वहां मौजूद है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak