कबड्डी खिलाड़ी अंबिया के नाम पर खेल स्टेडियम बनाने का ऐलान, ताबड़तोड़ फायरिंग कर उतारा था मौत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 06:01 PM (IST)

जालन्धर/फिल्लौर (धवन): कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह संधू की गांव नंगल अंबिया में हुई हत्या का मामला लोकसभा में उठाया है। दरअसल, संतोख चौधरी संदीप के भोग समारोह में शामिल हुए और परिवार को दिलासा दिया कि जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा। 5 अज्ञात व्यक्तियों ने संदीप की मल्लियांखुर्द गांव में कबड्डी मैचके दौरान 14 मार्च को हत्या कर दी थी।

सांसद संतोख चौधरी ने कहा कि विदेश से रची गई साजिश में संलिप्त सभी अभियुक्तों को भारत लाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए और भारत सरकार को इसमें अपना योगदान डालना चाहिए।उन्होंने कहा कि संदीप सिंह का कबड्डी में वैश्विक स्तर पर काफी नाम था तथा भारत में हुए पिछले 5 विश्व कप में वह इंगलैंड की कबड्डी टीम के कप्तान थे। वह भारत तथा विदेशों में कबड्डी को प्रोत्साहित कर रहे थे।

 इस दौरान संतोख चौधरी ने संदीप के नाम पर खेल स्टेडियम सरकारी स्कूल की ग्राऊंड में बनाया जाएगा, जिसके लिए वह अपने एम.पी. फंड से 10 लाख रुपए जबकि प्रशासन के साथ उनकी बातचीत हुई है,जिनकी तरफ से 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं इस मौके पर आम आदमी पार्टी और पूर्व कबड्डी खिलाड़ी गुरलाला सिंह घनौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनकी ड्यूटी लगाई गई है और उनके आदेशों पर संदिप के कातिलों को पकड़ कर परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा। 

Content Writer

Vatika