मशहूर यूनिवर्सिटी के बाहर चली गोलियां, फैली सनसनी

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 05:52 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी झड़प की खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर यूनिवर्सिटी के लॉ गेट पर युवकों के दो पक्षों के बीच बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान गोली चल गई और इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से सत्यम नाम का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सत्यम की बाजू में गोली लगी है। 

PunjabKesari

फगवाड़ा के एस.पी. रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि बीती रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जांच में पता चला कि तीन युवक घायल हुए हैं, जिनकी पहचान सत्यम, आदर्श और परीक्षत के रूप में हुई है। एस.पी. रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि छात्र सत्यम की बाजू में गोली लगी है, जिसे जालंधर के अस्पताल भेजा गया है। अन्य दो घायल युवकों आदर्श और परीक्षत को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

आदर्श और परीक्षत के हाथों में पहने हुए कड़े से चोटें लगी हैं  जबकि सत्यम की बाजू में गोली लगी है और उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सत्यम के अलावा अन्य दो घायल दोस्त आदर्श और परीक्षत भी छात्र हैं या नहीं। वहीं घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची। एस.पी. रुपिंदर कौर भट्टी ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सत्यम ने बताया कि वह रात को करीब अढ़ाई बजे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी के बाद ग्रीन वैली एरिया में खड़ा था तभी बाइकों पर सवार युवकों ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसी विवाद के बीच मनी नामक युवक ने गोलियां चला दीं। एक गोली उसकी बाजू में लगी और एक पेट को छू कर निकल गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News