जमीनी विवाद को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 12:07 PM (IST)

पटियाला: पटियाला देवीगढ़ रोड स्थित जोड़ियां सड़कां के पास देर शाम जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव मंजाल कलां के रूप में हुई, जबकि घायलों में नवप्रीत सिंह, अर्शबीर सिंह, प्रभा निशान सिंह व अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. दीपक पारिक खुद मौके पर पहुंचे।

जानकारी देते एस.एस.पी. ने बताया कि झड़प जमीनी विवाद को लेकर हुई थी। अभी तक कई राऊंड फायरिंग और कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर खड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई है। इसमें जगदीश सिंह और सुखप्रीत सिंह सहित 3 लोग कार में सवार होकर आए और उनके पहुंचते ही घायलों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में पूरी तरह से दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल होने पर नवप्रीत सिंह को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal