बच्चों की लड़ाई से शुरु हुए विवाद में दो गुटों में चली गोलियां, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 04:00 PM (IST)

गुरदासपुरः गुरदासपुर के बटाला की नई आबादी में दो गुटों के बीच विवाद का समाचार मिला है। बताया जा रहा है कि बच्चों के लड़ाई-झगड़े से शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर हत्थियारों से वार करने की नौबत आ गई। इस संबंधी एक वीडियो सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है। एक गुट ने दूसरे गुट पर हथियारों से हमला करने, जबकि दूसरे गुट ने गोलियां चलाने के आरोप लगाए हैं। इस झड़प में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस लड़ाई-झगड़े में घायल हुए सेना के जवान गुरजंट सिंह व उनकी बहन सुप्रीत कौर ने बताया कि बच्चों के झगड़े से शुरु हुए विवाद के रंजिशन विपरीत पक्ष ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। जब वे मोटरसाइकिल पर जा रहे थे तो कश्मीर और सुखप्रीत ने उन पर इंटों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

वहीं दूसरे गुट के कश्मीर और सुखप्रीत ने बताया कि गुरजंट सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया औऱ गोलियां भी चलाईं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार झगड़े में घायल हुए लोगों का बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने किसी को भी गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। घटना के बारे में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Editor

Neetu Bala