"हमारा वक्त आएगा तो मुजरा करवाएंगे", बंटी रोमाना की CM मान को चेतावनी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 02:51 PM (IST)

फरीदकोट: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बंटी रोमाना  ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा, “वक्त आपका है तो नाच लीजिए, हमारा आएगा तो मुजरा करवाएंगे।”

रोमाना ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि समय आने पर वे “19 की 51” करके जवाब देंगे और ऐसा सबक सिखाएंगे जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरपंच और ब्लॉक समिति चुनावों के दौरान अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज किए गए और उन्हें डराया-धमकाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने हदें पार करते हुए महिलाओं तक के खिलाफ मामले दर्ज किए, जिससे उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रोमाना ने कहा कि उनकी पार्टी ने कठिन समय में संघर्ष किया है और अब वे बदलाव के समय का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News