भयानक सड़क हादसे ने तबाह किया परिवार, युवक की मौ/त

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 12:30 PM (IST)

गुरदासपुर (गुरप्रीत): जिला बटाला के अधीन आते थाना कोटली सूरत मल्ली के गांव धारोवाली से उद्दोवाली जाने वाली रोड पर 33 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी गांव गाजीनंगल के रूप में हुई है। मृतक गुरविंदर सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।     

गुरविंदर सिंह के बड़े भाई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता था। उन्हें किसी राहगीर का फोन आने पर पता चला कि उद्दोवाली से धारोवाली रोड पर उसका किसी अज्ञात वाहन के साथ भयानक हादसा हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचे तो गुरविंदर सिंह की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। इस दौरान मृतक गुरविंदर सिंह के परिजनों और गांव वासियों ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच करने और इंसाफ की मांग की। वहीं पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।         

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News