पंजाब में बसों का चक्का जाम, यात्री हो रहे परेशान

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 12:34 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आज से बसों की अनिश्चितकाल तक हड़ताल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की तरफ से हड़ताल शुरू कर दी गई है। उनकी तरफ से साफ़ सरकार को चेतावनी दी गई है की जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता जब तक वह हड़ताल जारी रखेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूनियन की तरफ से कांट्रेक्ट मुलाजिमों को तुरंत पक्का करने, मामूली केसों में बर्खास्त मुलाजिमों को तुरंत बहाल करने तथा सरकारी बेड़े में 10000 नई बसें शामिल करने की मांग सरकार से की जा रही है। उनकी तरफ से पिछले महीने ही इस दिन से हड़ताल का ऐलान कर दिया गया था।

यात्रियों को हो रही भारी परेशानी 
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आने-जाने में उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। पंजाब में करीब 2000 बसों को संचालन प्रभावित होने की उम्मीद है। इतना ही नहीं अन्य राज्यों और पंजाब में अन्य शहरों में आने-जाने की व्यवस्था हड़ताल के कारण ठप हो रही है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Content Writer

Tania pathak