नाबालिगा को अगवा कर नौजवानों ने किया घिनौना काम, फिर कत्ल कर शव को...

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 05:36 PM (IST)

पातड़ां (अडवानी): कस्बा बादशाहपुर के साथ लगते गांव सियोना काठ में घर से गायब हुई नाबालिग लड़की की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सम्बन्धित डी.एस.पी. पातड़ां रछपाल सिंह ने बताया कि 2 नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है जिन्होंने उक्त लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसका गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं मुलजिमों ने कत्ल के बाद उसका शव घग्गर दरिया में फैंक दिया। उनसे पूछताछ दौरान लड़की का शव गांव अरनेटू के घग्गर दरिया में बरामद कर लिया गया। 

यह भी पढ़ेंः बहबलकलां गोलीकांड : इंसाफ मोर्चे के एक गुट ने पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा, किया रोड जाम

एस.पी. मैडम सिमरत कौर और डी.एस.पी. रछपाल सिंह पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि 7/4/22 को नाबालिग लड़की रात को 10 बजे गायब हो गई थी। इस सम्बन्धित 8/4/22 को घग्गा थाना में धारा 363/366 ए.आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला भी दर्ज किया गया जिसकी पड़ताल करने पर पुलिस को मुखबरी मिलने पर दो नौजवानों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस विधायक दल का प्रधान बन बाजवा ने माझा ब्रिगेड को दी पटखनी

इस दौरान जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने लड़की को घग्गर दरिया के नजदीक ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसको गला दबा कत्ल कर दिया और उसका शव खुर्द-बुर्द करने के लिए घग्गर दरिया में फैंक दिया। शव की खोज करने पर मृतका का शव गांव अरनेटू घग्गर से बरमाद कर लिया गया। पकड़े गए मुलजिमों में से एक नाबालिग है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila