कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने संभाली जिम्मेदारी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 05:58 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., लाल चंद कटारूचक्क, कुलदीप सिंह धालीवाल और लालजीत सिंह भुल्लर की उपस्थिति में पर्यटन, सभ्याचार, इनवेस्टमेंट प्रमोशन, श्रम व शिकायत निवारण मंत्री के तौर पर पद संभाला है। पद संभालने उपरांत अनमोल गगन मान ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के सबसे अहम विभाग के सुधार के लिए कभी भी रचनात्मक नीति नहीं अपनाई। कैबिनेट मंत्री मान ने कहा कि पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि वह श्रम विभाग के माध्यम से पंजाब के सभी श्रमिकों की भलाई को यकीनी बनाएंगे और साथ ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर अनमोल गगन मान के पिता जोधा सिंह मान, परिवार के सदस्य वरिंदर कौर मान, नवदीप सिंह, सर्वजोत कौर, जसपाल मानखेड़ा, विधायक लखबीर सिंह राय, विधायक डॉ. बलबीर सिंह, विधायक जगदीप कंबोज, विधायक शैरी कलसी, गायक कमाल खान, गुरचरण सिंह, कमल किशोर यादव सचिव इनवेस्टमेंट प्रमोशन, करुणेश शर्मा आई.ए.एस. सी.ई.ओ. पर्यटन विभाग इकबाल सिंह, मनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, नवप्रीत सिंह, परमिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, कमलप्रीत सिंह, गुरचरण सिंह, जगमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News