भाजपा देश के राष्ट्रीय नायकों का चरित्र हनन करने पर तुली: कैबिनेट मंत्री आशु

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 07:50 AM (IST)

खन्ना/ ईसड़ू (कमल, सुखविन्द्र कौर, बैनीपाल, बिपन): ‘‘भाजपा देश के राष्ट्रीय नायकों का चरित्र हनन करने पर तुली हुई है, पंजाबी इनके खिलाफ उठ खड़े हों तथा देश के सुनहरी इतिहास को बदलने की भाजपा की भद्दी चालों को मात दें। पंजाब हमेशा ही अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है। ’’ इन विचारों का प्रकटावा पंजाब के फूड तथा सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा ईसड़ू में शहीद करनैल सिंह को श्रद्धांजलि देते विधायक गुरकीरत सिंह के नेतृत्व में हुए रा’य स्तरीय समारोह दौरान बड़े जलसे को संबोधित करते हुए किया गया। 

विधायक गुरकीरत सिंह ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा देश के महान शहीदों का बनता मान-सत्कार किया जा रहा है। इस मौके कैबिनेट मंत्री ने करनैल सिंह ईसड़ू की पत्नी चरणजीत कौर तथा उनकी बहन करनैल कौर को पंजाब सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया। करनैल कौर ने इस मौके अपने भाई द्वारा गोवा की आजादी के लिए डाले योगदान संबंधी एक कविता भी पेश की।

लोकसभा सदस्य डा. अमर सिंह ने गांव ईसड़ू के क्लब को 10 लाख रुपए अनुदान देने का ऐलान भी किया। इस मौके कौंसिल दोराहा के रुपिन्द्र सिंह राजा गिल, प्रधान बंत सिंह दोबुर्जी, चेयरमैन इंडस्ट्री सैल हरदेव सिंह रोशा, गुरदीप सिंह रसूलड़ा, यादविन्द्र सिंह लिबड़ां, हरिन्द्र कनैच, यादविन्द्र जंडाली के अलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News