550 वेंप्रकाश पर्व को लेकर SGPC सदस्यों से मिला कैबिनेट मंत्रियों का वफद

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2019 - 05:21 PM (IST)

अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व  को लेकर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों सुखजिन्दर सिंह रंधावा, ओम प्रकाश सोनी और चरनजीत सिंह चन्नी की तरफ से श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और शिरोमणि समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लौंगोवाल से बैठक की गई।  

जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार और एस.जी.पी.सी. की तरफ से 550 वां प्रकाश पर्व इकठ्ठा मनाया जाएगा। शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से श्री अकाल तख्त साहब की मर्यादा अनुसार धार्मिक समारोहों का आयोजन पंजाब सरकार के सहयोग से किया जाएंगा।  

swetha