पंजाब की नई कैबिनेट तैयार, 10 मंत्रियों ने ली शपथ

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 01:05 PM (IST)

चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का शपथ समारोह संपन्न हो गया है। राजभवन में भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाई गई। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिवलवाई। मंत्रियों में सबसे पहले हरपाल चीमा ने, दूसरे नंबर पर डा. बलजीत कौर ने जबकि तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ने पद की शपथ ली। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे जब कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहली बार पंजाब कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

Live Updates :

  • आनंदपुर साहिब से विधायक हरजोत सिंह बैंस ने ली शपथ 

PunjabKesari

  • होशियारपुर से सुन्दर शाम अरोड़ा को हराने वाले ब्रह्म शंकर जिंपा ने ली शपथ 

PunjabKesari

  • पट्टी विधानसभा हलके से ए.पी. कैरों को हराने वाले लालजीत भुल्लर ने ली शपथ 

PunjabKesari

  • अजनाला से जीत हासिल करने वाले कुलदीप सिंह धालीवाल ने ली शपथ 

PunjabKesari

  • बरनाला से जीत हासिल करने वाले  गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ली शपथ 

PunjabKesari

  • विधानसभा हल्का भोआ से जीत हासिल करने वाले लाल चंद कटारूचक्क ने शपथ ली। उन्होंने कांग्रेस के जोगिंदर पाल को हरा कर जीत हासिल की थी

PunjabKesari

  • सिद्धू मूसेवाला को हरा कर मानसा में जीत हासिल करने वाले विजय सिंगला में शपथ ली

PunjabKesari

  • तीसरे नंबर पर पार्टी के दलित चेहरे हरभजन सिंह ई टी ओ ने शपथ ली 

PunjabKesari

  • मलोट से जीत हासिल करने वाली बलजीत कौर ने ली शपथ वह तीन महीने पहले ही सरकारी नौकरी छोड़पार्टी में शामिल हुई थी

PunjabKesari

  • दूसरी बार विधायक बने हरपाल चीमा ने ली सबसे पहले शपथ 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के मंत्रियों का शपथ समारोह शुरू हो गया है। राजभवन में भगवंत मान सरकार के 10 मंत्रियों को पद की शपथ दिलवाई जा रही है। पहले पढ़ाव में 10 मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिवलवाई। मंत्रियों में सबसे पहले हरपाल चीमा ने, दूसरे नंबर पर डा. बलजीत कौर ने जबकि तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह ने पद की शपथ ली।वहीं  मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि पंजाब की कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News