कलयुगी महिला की करतूत, लड़की को बहाने से घर बुलाकर किया बेटे के हवाले

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 06:23 PM (IST)

तरनतारन(राजू): तरनतारन में एक महिला ने नाबालिग लड़की को बहाने के साथ घर बुला कर अपने पुत्र से गलत काम करवाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना झबाल पुलिस ने इस मामले में 1 नौजवान समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। 

पुलिस को दर्ज करवाए बयान में 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि बीती रात उनके घर का दरवाजा खड़काया और जब वह बाहर आई तो देखा गली में बलविन्दर कौर, उसका लड़का राजबीर सिंह और जगदीश सिंह खड़े थे जो उसे बहाने के साथ अपने घर ले गए। जहां जगदीश सिंह उसे पकड़ कर अपने साथ कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर गंदी हरकतें की। उसने जोरदार विरोध किया और अपने घर वापस आ गई। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। इस सम्बन्धित सब इंस्पैक्टर कुलविन्दर कौर ने बताया कि बलविन्दर कौर, राजबीर सिंह वासी पंडोरी गोला और जगदीश सिंह निवासी मंडी कोटली मलीयां (अमृतसर) खिलाफ मुकदमा नंबर 324 धारा 354/बी (8) के पास्को एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करके आगे वाली कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News