ट्रैवल एजेंट ने कनाडा भेजने के नाम पर ठगे लाखों, ऐसे खुला राज
punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 02:16 PM (IST)
मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव लंडेके निवासी कमलदीप सिंह भट्टी तथा उसकी बहन को वर्क परमिट के आधार पर कनाडा भेजने का झांसा देकर ट्रैवल एजैंट दंपति द्वारा 6 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में जांच के बाद थाना सिटी मोगा में कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट हरविन्द्र सिंह वर्मा तथा उसकी पत्नी सोनिया निवासी वार्ड नंबर 2 संत नगर लंडेके के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच डी.एस.पी. सिटी जतिन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दए शिकायत पत्र में कमलदीप सिंह भट्टी ने कहा कि वह तथा उसकी बहन अमनजोत कौर कनाडा जाने के चाहवान थे।
कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट दंपति के साथ एक ही गांव का होने के कारण उनसे बात की, तो उन्होंने कहा कि वह दोनों को कनाडा वर्क परमिट के आधार पर भेज देगा। जिस पर 36 लाख रुपए खर्चा आएगा और उसने कहा कि 6 लाख रुपए पहले देने पड़ेंगे और बाकी वीजा आने के बाद। जिस पर उसने जनवरी 2024 में उक्त ट्रैवल एजैंट दंपति को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से 6 लाख रुपए भेज दिए और अपनी बहन का असली पासपोर्ट भी उन्हें मांगने पर दे दिया।
उसने कहा कि 24 मई 2024 को उन्होंने पी.सी.सी. अप्लाई करके वह भी उन्हें दे दी लेकिन बाद में वह टाल-मटोल करने लगे और कहा कि जल्द ही उनका काम बन जाएगा और उन्होंने 2 चैक 3-3 लाख रुपए के दे दिए और कहा कि यदि काम न हो सका, तो वह चैक बैंक में लगाकर पैसे निकाल लेना लेकिन काम न होने पर उन्होंने दोनों चैकों पर अलग-अलग तारीखों में जब बैंक में लगाया, तो उनके खाते में पैसे न होने के कारण दोनों चैक बाउंस हो गए और बाद में उन्होंने पैसे देने से भी साफ इंकार कर दिया। इस तरह उनके साथ 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है।
थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर वरुण कुमार ने बताया कि उक्त मामले में एंटी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा की गई जांच के बाद उक्त मामला कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट दंपति के खिलाफ दर्ज किया गया, गिरफ्तारी बाकी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

