कनाडा से लड़की को शादी के लिए बुलाया, हवस मिटा कर दिया धोखा

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 07:07 PM (IST)

लुधियाना(महेश,वर्मा): कनाडा में पढ़ाई करके लौटी 22 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस के रवैय से परेशान होकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। लड़की ने नशीली गोलियां निगल ली थी जिसका अस्पातल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई है। लड़की ने करीब डेढ़ महीने पहले अपने मंगेतर और उसके परिवार वालों के विरुद्ध शिकायत की थी परन्तु पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिस कारण लड़की ने यह कदम उठाया। लड़की के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

....तो इस कारण टूटा रिशता
उधर, पुलिस को दी गई शिकायत में नूरवाला रोड इलाके की रहने वाली लड़की का कहना है कि 17 सितम्बर 2018 को उसकी मंगनी न्यू शिवपुरी, प्रीत नगर के नौजवान के साथ मल्हार रोड के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसके साथ वह प्रेम करती थी। इस समारोह में दोनों परिवारों के इलावा रिश्तेदार भी शामिल हुए। 27 फरवरी (2019) विवाह की तारीख पक्की की गई थी परन्तु इसी दौरान लड़के के माता-पिता ने दहेज में लग्जरी ऑडी कार और 50 लाख रुपए की मांग रखी गई, जिसको पूरा करना परिवार वालों के बस से बाहर था। इस बात के कारण रिश्ता तोड़ दिया गया। इस बारे जब उसने अपने मंगेतर के साथ बात की तो पहले वह उसे दिलासा देता रहा कि वह उसके साथ ही विवाह करेगा परन्तु बाद में वह साफ मुकर गया। 

हवस मिटा कर दिया धोखा 
पीडि़ता का आरोप है कि घटनाक्रम से पहले उसका मंगेतर उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित कर चुका था और उसने ही उसकी पढ़ाई भी छुड़वा कर उसे कनाडा से वापस इंडिया बुला लिया था। उसके मंगेतर ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी कि यदि वह उस के रास्ते में आई तो उसे जान से मार देगा। इंसाफ लेने के लिए उसने 5 जनवरी (2019) को पुलिस कमिश्नर के सामने पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई तो उसके चरित्र पर आरोप लगा कर उसे समाज में बदनाम करने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद जब वह अपने फैसले पर अटल रही तो उसके मंगेतर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रिवाल्वर के बल पर जबरन कसम पत्रों पर हस्ताक्षर करवा लिए और उसे मजबूर किया कि वह पुलिस को दी गई शिकायत वापस ले। उसे धमकाया गया कि यदि उसने उसकी बात ना मानी तो वह उसके माता-पिता और भाई को जान से मार देगा।

ऊंची पहुंच के कारण नहीं मिल रहा इंसाफ 
पीडि़ता का आरोप है कि करीब एक महीने तक पुलिस केस की लीपापोती करती रही। 6 फरवरी 2019 को उसने अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग सम्बन्धित फिर पुलिस को शिकायत दी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे वाला होने के कारण लड़के वालों की पुलिस प्रशासन में ऊपर तक पहुंच है, जिस कारण उनकी लड़की की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि वह आखिरी दम तक इंसाफ के लिए लड़ेंगे और आरोपियों को सजा दिला कर रहेंगे। 
 

Vaneet