PGI चंडीगढ़ में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, रिपोर्ट में सामने आई वजह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 03:43 PM (IST)

चंडीगढ़: आज की युवा पीढ़ी नशे का शिकार है लेकिन इसके अलावा कई लोग तंबाकू का भी सेवन करते हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

पी.जी.आई. चंडीगढ़ में फेंफड़ों के कैंसर वाले मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार तंबाकू के सेवन लोगों को यह बीमारी हो रही है। चंडीगढ़ में 15 साल के ऊपर के लोगों में 36% पुरुष जबकि 1% तक महिलाएं भी तंबाकू का सेवन करती हैं। ऐसे लोगों को फेंफड़े का कैंसर हो जाता है। फिलहाल पी.जी.आई. चंडीगढ़ ऐसी बीमारियों को ठीक करने के लिए तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार केवल चंडीगढ़ में करीब 1 हजार लोगों को फेंफड़े का कैंसर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal