कैप्टन अमरिन्दर सिंह सबसे निकम्मा मुख्यमंत्री: बादल

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 06:47 PM (IST)

बठिंडा: प्रशासन ने फरीदकोट में 16 सितंबर को होने वाली अकाली दल की पोल खोल रैली पर रोक लगा दी है, जिसके सम्बन्ध में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पंजाब में एमरजैंसी जैसे हलात चल रहे हैं। कैप्टन सरकार पंजाब की अमन और शान्ति भांग कर रही है जबकि हमने अपने सारी जिंदगी अमन शान्ति में निकाल दी है। कांग्रेस ने कमीशन की जाली रिपोर्ट बना कर नाटक किया है। उन्होंने कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन सबसे निकम्मा मुख्यमंत्री है। वह पंजाब में आग लाने का काम रहे हैं। 

उन्होंने फरीदकोट पोल खोल रैली के सम्बन्ध में कहा कि हम रैली करके रहेंगे। कांग्रेस सरकार रैली रोकने के लिए कई तरह के बहाने बना रही है। कांग्रेस सरकार हमारी कितनी रैलियां रोकेगी। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जुल्म तो कांग्रेस सरकार ने किए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों को मानने वाले बंदे हैं। पिता-पुत्र ने कहा कि हमने सरकार से कभी लग्जरी गाडिय़ों की मांग नहीं की और न ही किसी प्रकार की कोई सिक्योरिटी की। हमें सिर्फ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

Vaneet