बूटा सिंह के निधन पर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 09:14 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बूटा सिंह (86) का शनिवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अपने शोक संदेश में अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी अंतिम सांस तक समाज के गरीब और निचले वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार परिश्रम करने वाले दिग्गज कांग्रेसी नेता बूटा सिंह के निधन के बारे में जानकार वह काफी दुखी हैं। 

उन्होंने ट्वीट किया, ''पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह पश्चिम बंगाल और बिहार के राज्यपाल भी रहे थे। मैं इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर से उनके परिजनों एवं मित्रों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।''

Mohit